संख्या-2995/9-1-86-20 सा/86

टीपें और आज्ञायें

प्रेषक,

श्री प्यारे मोहन,
अनु सचिव,
उत्तर प्रदेश शासन।

सेवा में,

समस्त जिलाधिकारी,
उत्तर प्रदेश।

नगर विकास अनुभाग-1

लखनऊ: दिनांक 1 जनवरी, 1987

 

विषय :

प्रदेश की प्रत्येक नोटीफाइड/टाउन कमेटियों में न्यूत्म् पदों के स़जन के संबंध में।

 महोदय,

           शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि प्रदेश में समस्त नोटीफाइड टाउन एरिया कमेटी में सचिव के अतिरिक्त निम्नलिखित 7 पद सृजित किए जायं

1. लिपिक/टैक्स कलेक्टर एक पद  
2 चौकीदार कम चपरासी एक पद  
3 सफाई कर्मचारी पाँच पद प्रारम्भ में 250 रू० नियत वेतन पर और बाद में 305-390 के वेतनमान में :

2.        अत: आपसे अनुरोध है कि अपने जिले में स्थित जिन नोटीफाइड/टाउन एरिया कमेंटियों में उपरोक्त पदों से कम पद सृजित हो तथा उनमें यदि पदों की आवश्यकता हो तो संलग्न प्रपत्र में अपने प्रस्ताव विलम्ब़तम् 20 जनवरी, 1987 तक अवश्य भेजने का कष्ट करें। यदि उपयुक्त तिथि तक शासन को प्रस्ताव प्राप्त नहीं होते हैं तो यह समझा जायगा कि आपके जिले में स्थिति प्रत्येक नोटीफाइड/टाउन एरिया कमेटी में न्यूनतम् पद सृजित हैं पदों की आवश्यकता नहीं है।

भवदीय
(प्यारे मोहन)
अनु सचिव

 

नये पदों के सृजन हेतु पूर्ण विवरण का प्रारूप

  स्थानीय निकाय का नाम तथा श्रेणी
2. प्रस्तावित पद का नाम-
3. प्रस्तावित पदो का वेतनमान-
4. प्रस्तावित पदो की संख्या-
5. इसी संवर्ग के पूर्व से स्वीकृत पदो की संख्या (संवर्गवार कुल स़जित पदों की सं०)
6. वर्तमान पदो पद नियुक्त कर्मचारियों का कार्यभार पूर्ण विवरण सहित दर्शाया जाये।
7. प्रस्तावित पदों के सृजन का औचित्य आकंडो सहित मापदण्ड निर्धारित हो तो उसके आधार पर
8. प्रस्तावित पदों के सृजन से पालिका के आय में कितनी वार्षिक वृद्धि होगी।
9.

प्रस्तावित पदों पर वार्षिक व्यया प्रत्येक पदों का कुल वार्षिक व्यय भार पृथक-2 भी दर्शाया  जाये-

10. कितना व्यय शासन द्वारा वहन किया जायेगा।
11. कितना व्यय पालिका द्वारा वहन किया जायेगा।
12. पालिका के निजी श्रोतों से गत तीन वर्षो की आय (अंशदान व सड्क अनुदान छोडकर)
13.

प्रार्थना पत्र के समय पालिका के दायित्व (ऋण की किश्ते, बकाया वेतन, बकाया भाविष्य निधि की ध्नराशि, आयुक्त राजकीय अनुदान आदि।)

14. पालिका के गत तीन वर्षो का व्यय
15. प्रार्थना पत्र के समय पालिका की रोकड अवशेष
16

आय (शासकीय अंशदान, सड्क अनुदान व ऋण आदि को छोड़कर) के कितना प्रतिशत पालिका के कर्मचारियों के अधिष्ठान पर व्यय होता है।

17.

प्रस्तावित पदो के वेतन भार से वर्तमान अधिष्ठान व्यय का प्रतिशत बढकर कितना प्रतिशत हो जायेगा।

18.

क्या नगर पालिका अपने कर्मचारियों का वेतन भुगतान, नियमित रूप से प्रत्येक माह कर रही है यदि नहीं तो कब से तथा कितना वेतन भुगतान हेतु अवशेष है।

19.

क्या नगर पालिका अपने कर्मचारियों के वेतन से कटौती कर जी०पी०एफ० धनराशि उनके एकउन्ट में नियमित रूप से जमाकर रही है अथवा नहीं।

20.

क्या प्रस्तावित पदों पर नियुक्तियां कर दी गई है, यदि हॉ तो कब से और क्या अंशदान आहरित किया जा रहा है।

21.

पालिका के गृहकर, जलकर, तथा जलमूल्य की पिछले वर्ष वसूली की प्रतितशत तथा चालू वर्ष के प्रारम्भ में बकाया की धनराशि अलग-अलग उल्लेख किया जाये।

22. जनसंख्या -
23. यदि सृजन के लिए प्रस्तावित पदों पर नियुक्तियां कर ली गई हैं तो सूचना उनके बारें में है:-
24. प्रस्तावित संदर्भ में दैनिक वेतन पर कार्यरत कर्मचारियों की संख्या, सूची सहिता।
25.

क्या सम्बधित स्थानीय निकाय उक्त पदों के सृजन पर होने वाले समस्त व्यय भार को बिना शासन से अंशदान प्राप्त किये स्वयं वहन करने को सहमत है।

26. क्या स्थानीय निकाय इस व्यय को वहन करने के लिये सक्षम है।